उत्तर प्रदेश: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान,बोले बेटा विधायक नहीं बनेगा तो क्या रिक्शा चलाएगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, “अगर मेरा बेटा विधायक नहीं बनेगा तो क्या रिक्शा चलाएगा?”

क्या कहा संजय निषाद ने?

भारत समाचार के एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में संजय निषाद से पूछा गया कि उनके बेटे को विधायक क्यों बनाया गया। इस पर उन्होंने कहा:

“मेरा एक बेटा श्रवण विधायक हुआ है। मेरे घर में अगर विधायक नहीं रहेगा तो हमारे घर के लोग रिक्शा चलाएंगे क्या? हम अपने बच्चों को विधायक, सांसद, मंत्री नहीं बना पाएंगे तो दूसरों को क्या बना पाएंगे? पहले अपने घर में प्रैक्टिकल करके देखेंगे, फिर दूसरों को लाएंगे।”


सोशल मीडिया पर मचा बवाल

संजय निषाद के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स ने इस बयान को नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) से जोड़ते हुए आलोचना की है। लोगों का कहना है कि राजनीति सेवा का माध्यम होनी चाहिए, न कि पारिवारिक अधिकार।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

संजय निषाद अपने बयानों को लेकर पहले भी सुर्खियों में रहे हैं।

एक बार उन्होंने कहा था, “7 दरोगा के हाथ-पैर तुड़वाकर यहां तक पहुंचा हूं।”

होली के मौके पर उनका बयान था, “जिसे रंग से परहेज है, वो देश छोड़ दे।”

कौन हैं श्रवण निषाद?

संजय निषाद के तीन बेटों में से एक, श्रवण निषाद, गोरखपुर की चौरी चौरा सीट से बीजेपी के विधायक हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन