रायपुर आ रहे गौतम गंभीर बनेंगे CricFest 2025 का हिस्सा ।News4u36

रायपुर आ रहे गौतम गंभीर बनेंगे CricFest 2025 का हिस्सा

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों के लिए 13 अप्रैल का दिन खास होने वाला है। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और दो बार वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर रायपुर आ रहे हैं। वे CricFest 2025 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे, जो सुबह 9:30 बजे ओम्निया, रायपुर (कोर्टयार्ड बाय मैरियट के पास) आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम में गौतम गंभीर युवाओं को क्रिकेट और नेतृत्व से जुड़ी अहम बातें सिखाएंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह भी मौजूद रहेंगे।

चयनित छात्रों के लिए खास सेशन

गंभीर एक विशेष मार्गदर्शन सत्र में चयनित छात्रों से मिलेंगे, जहां वे सीधे संवाद करेंगे और उन्हें क्रिकेट की बारीकियों से अवगत कराएंगे। इसके साथ ही वे CricFest 2025 की ऑफिशियल जर्सी का अनावरण भी करेंगे।

इमर्जिंग क्रिकेट अकादमी ग्राउंड का दौरा

इसके बाद गौतम गंभीर अवंती विहार स्थित इमर्जिंग क्रिकेट अकादमी ग्राउंड का दौरा करेंगे, जहाँ वे स्टंप पूजा कर प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत करेंगे।

विश्वस्तरीय कोचों से मिलेगा प्रशिक्षण

14 अप्रैल से शुरू हो रहे इस प्रशिक्षण शिविर में देश-विदेश के अनुभवी कोच और क्रिकेट लीजेंड शामिल होंगे:

जोंटी रोड्स – दक्षिण अफ्रीका के महान फील्डर

मयंक सिदाना – दिल्ली रणजी टीम के पूर्व चयनकर्ता

सुहैल शर्मा – दिल्ली कैपिटल्स के स्काउट और इंडिया कैपिटल्स के कोच

अतुल रानाडे – भारत के टॉप फील्डिंग कोचों में से एक

पंकज राव – छत्तीसगढ़ के पूर्व खिलाड़ी और भारत ए टीम के प्रतिनिधि

छात्रों के लिए खास तोहफा

CricFest में भाग लेने वाले छात्रों को एक खास जर्सी और गौतम गंभीर के हस्ताक्षर वाली कैप भी दी जाएगी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन