चेन्नई: थलापति विजय के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी: thalapathi vijay bomb threat

thalapathi vijay bomb threat: चेन्नई। तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के बाद, तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता से नेता बने थलापति विजय को धमकी मिली है। अज्ञात बदमाशों ने पुलिस को आपातकालीन 100 नंबर पर कॉल कर चेतावनी दी कि अगर विजय भविष्य में कोई सार्वजनिक सभा आयोजित करते हैं, तो उनके नीलांगराई स्थित घर को बम से उड़ा दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि धमकी भरा कॉल कन्याकुमारी से आया था। कॉल मिलने के बाद चेन्नई पुलिस ने तुरंत नीलांगराई स्थित विजय के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी और धमकी देने वाले का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि करूर में विजय की राजनीतिक रैली के दौरान भगदड़ में 41 लोगों की जान गई थी। इसके बाद से उन्हें कई धमकियां मिल चुकी हैं।

पीड़ितों के परिवारों से बातचीत और सुप्रीम कोर्ट में याचिका

बुधवार को विजय ने करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से वीडियो कॉल के जरिए बात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिलने का भी वादा किया।

दूसरी ओर, उनकी TVK पार्टी ने मद्रास हाई कोर्ट के SIT जांच आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। पार्टी ने स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन