June 26, 2026
temple-marriage-cheating-lover-arrested-jashpur
Advertisement Banner

जशपुर। पुलिस ने एक शादीशुदा युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को कुंवारा बताकर युवती से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने मंदिर में शादी का नाटक किया और बच्ची होने के बाद उसे छोड़कर भाग गया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता जशपुर क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती है। वह साल 2024 में कुनकुरी की एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती थी और किराए के मकान में रहती थी। उसी कंपनी में आरोपी मनोज कुमार पांडे भी काम करता था। ऑफिस के कामों में मदद करने के बहाने आरोपी ने युवती से नजदीकी बढ़ाई और शादी का वादा कर कई बार दुष्कर्म किया।

7 मार्च 2024 को आरोपी पहली बार युवती के किराए के मकान में आया और शादी का झांसा देकर संबंध बनाया। इसके बाद वह लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी की बात कही, तो आरोपी बोला – “अभी लिव-इन में रहो, बाद में शादी करेंगे।”

गर्भवती होने पर युवती ने दबाव बनाया तो आरोपी उसे मंदिर ले गया और सिंदूर भरकर शादी का नाटक किया। कुछ समय तक दोनों साथ रहे। जनवरी 2025 में आरोपी नौकरी छोड़कर राजनांदगांव चला गया, जहां वह एक मिल में काम करने लगा।

19 अप्रैल 2025 को पीड़िता ने राजनांदगांव सरकारी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। लेकिन डिलीवरी के कुछ ही दिन बाद, 8 मई 2025 को आरोपी पत्नी और बच्ची को छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया और पुलिस ने पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी में ASI मार्टिन खलखो, आरक्षक राजेश निराला और संदीप साय की अहम भूमिका रही।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन