रायगढ़ : एमएसपी स्टील प्लांट हादसा: कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा ।News4u36

रायगढ़ : एमएसपी स्टील प्लांट हादसा: कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा

Mkyadu
2 Min Read

रायगढ़। जामगांव स्थित एमएसपी स्टील प्लांट में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद आज प्लांट के मुख्य गेट पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। कन्वेयर बेल्ट में फंसने से कर्मचारी लक्ष्मण साहू की मौत के विरोध में परिजन और साथी कर्मचारी धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार के लिए 50 लाख रुपये मुआवजा और एक आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग की है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण साहू (निवासी अमोरा, जांजगीर) सोमवार को अपनी शिफ्ट में काम कर रहे थे। वे कन्वेयर बेल्ट पर प्लेट चिपकाने का काम कर रहे थे, तभी कथित रूप से उस दौरान बेल्ट बंद न होकर चालू हालत में थी।

अचानक उनका हाथ बेल्ट में फंस गया और वह तेजी से अंदर की ओर खिंचते चले गए। गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

कर्मचारियों का आरोप—“सुरक्षा नियमों की लगातार अनदेखी”

हादसे के बाद कर्मचारियों ने प्लांट प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि:

प्लांट में औद्योगिक सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है

बेल्ट चालू होने के बावजूद काम करवाया जाता है

पहले भी सुरक्षा उपकरणों की कमी के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं

प्रबंधन ने पहले की घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया


कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक परिजनों को उचित मुआवजा और नौकरी नहीं मिलेगी, विरोध जारी रहेगा।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन