रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर हंगामा, झगड़े के बीच यात्री की ट्रेन छूटी

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पानी लेने को लेकर एक यात्री और कैंटीन कर्मचारी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि चारलापाली से दरभंगा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने पर एक यात्री पानी लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरा था। इसी दौरान कैंटीन कर्मचारी से उसकी कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते बहस ने झगड़े का रूप ले लिया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ जुट गई और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। इस बीच हंगामे के कारण यात्री अपनी ट्रेन में वापस नहीं चढ़ पाया और ट्रेन रवाना हो गई। फिलहाल जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन