सरगुजा में दर्दनाक हादसा: करैत के डसने से महिला सरपंच की मौत

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

सरगुजा के बतौली में जहरीले सांप के डसने से महिला सरपंच की मौत हो गई। बतौली पंचायत की वर्तमान सरपंच जगरमति पैंकरा (48) को गुरुवार रात करैत सांप ने उस समय डस लिया, जब वह घर में सो रही थीं। अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया गया कि रात करीब 2 बजे जगरमति की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों को सांप के काटने का संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने बिस्तर की जांच की। इस दौरान बिस्तर पर करैत सांप दिखाई दिया। परिजनों ने सांप को सुरक्षित ढककर रखा और जगरमति को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली लेकर पहुंचे।

उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन जहर का असर बढ़ने के चलते सुबह करीब 6 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। सरपंच की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य