भूपेश बघेल ने स्वीकार की विजय शर्मा की चुनौती, बोले- पूरी मीडिया के सामने होगी बात

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए इसे स्वीकार कर लिया है।

भूपेश बघेल ने कहा कि वह पहले भी बहस के लिए तैयार होने की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि जगह और समय तय कर लिया जाए और पूरी मीडिया को बुलाया जाए, कांग्रेस के लोग प्रेस क्लब पहुंचकर इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं।

विजय शर्मा ने क्या कहा था?

दरअसल, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीएम आवास को लेकर भूपेश बघेल को खुली बहस की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि प्रेस क्लब जब भी बुलाएगा, वह वहां बहस के लिए तैयार हैं।

विजय शर्मा ने सरकार के कामकाज का आंकड़ा बताते हुए दावा किया था कि छत्तीसगढ़ में 11 लाख 25 हजार से ज्यादा पीएम आवास पूरे हो चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि करीब 2 लाख घरों में गृहप्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उनके मुताबिक, विपक्ष अपनी नाकामी छिपाने के लिए पीएम आवास को लेकर सवाल उठा रहा है।

शिवराज के बयान पर भी भूपेश का पलटवार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कांग्रेस और ‘कका’ पर छत्तीसगढ़ को तबाह करने संबंधी बयान पर भी भूपेश बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में पहले भी लूट हुई और अब भी हो रही है।

भूपेश ने जंगल और खदानों से जुड़े मुद्दे, बिजली बिल और किसानों को खाद नहीं मिलने को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने चीनी की बढ़ती कीमतों और एग्रीस्टैक के जरिए किसानों से धान खरीदी से बचने का आरोप भी लगाया।

नितिन नबीन के बयान पर भी निशाना

राहुल गांधी के ‘वंदे मातरम’ के महत्व को नहीं समझने वाले नितिन नबीन के बयान पर भी भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिन्हें खुद इसकी जानकारी नहीं है, वे इस तरह की बातें कर रहे हैं।

भूपेश ने कांग्रेस के पुराने आंदोलनों का जिक्र करते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा लेकर वंदे मातरम गाते हुए निकलते थे, जबकि भाजपा के पूर्वजों को लेकर उन्होंने अंग्रेजों का साथ देने का आरोप लगाया।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य