सरगुजा डबल मर्डर केस: पत्नी और उसके प्रेमी की टंगिया से काटकर उतारा मौत के घाट ।News4u36

सरगुजा डबल मर्डर केस: पत्नी और उसके प्रेमी की टंगिया से काटकर उतारा मौत के घाट

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

सरगुजा डबल मर्डर केस:सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार को एक सनकी पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला मैनपाट थाना क्षेत्र के केसरा गांव का है, जहां चरित्र संदेह के चलते आरोपी ने दोनों पर टंगिया से हमला कर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय मनोज मांझी जंगल से लकड़ी काटकर घर लौटा था। घर पहुंचने पर उसने अपनी पत्नी फूलकुंवर (35) को गांव के ही लक्ष्मण मांझी (55) के साथ बातचीत करते देखा। यह देख वह बुरी तरह गुस्से में आ गया और पास में रखी धारदार टंगिया से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लक्ष्मण मांझी, आरोपी मनोज की पहली पत्नी का चाचा बताया जा रहा है। मनोज की पहली पत्नी की मौत 3 साल पहले हो चुकी थी, जिसके बाद उसने फूलकुंवर से दूसरी शादी की थी।

घटना की सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मनोज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर आगे की जांच की जा रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन