INDIA गठबंधन ने चुना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जानें कौन हैं सुदर्शन रेड्डी ? ।News4u36

INDIA गठबंधन ने चुना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जानें कौन हैं सुदर्शन रेड्डी ?

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन INDIA ने उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर हुई बैठक में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम पर सहमति बनी।
रेड्डी का मुकाबला भाजपा (BJP) की अगुवाई वाले NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा।

आंध्र प्रदेश के किसान परिवार से आते हैं सुदर्शन रेड्डी

जन्म: 8 जुलाई 1946, रंगा रेड्डी जिला (आंध्र प्रदेश) के अकुला मायलारम गांव

परिवार: किसान परिवार से संबंध

शिक्षा: 1971 में उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से कानून की डिग्री

करियर की शुरुआत: सिविल और संवैधानिक मामलों की पैरवी से


रेड्डी का कानूनी करियर

1988 – आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में गवर्नमेंट प्लीडर नियुक्त

1993 – हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश और फिर न्यायाधीश बने

2005 – गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने

2007 – सुप्रीम कोर्ट के जज बने

कानूनी सफर में कई अहम फैसलों से पहचान बनाई


विपक्ष ने रेड्डी को क्यों चुना?

DMK चाहती थी कि उम्मीदवार दक्षिण भारत से हो – रेड्डी आंध्र प्रदेश से हैं।

TMC की शर्त थी कि उम्मीदवार गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से हो – रेड्डी जज रह चुके हैं, राजनीतिक नहीं।

NDA ने भी दक्षिण भारत से उम्मीदवार उतारा है, इसलिए INDIA गठबंधन ने संतुलन साधने के लिए रेड्डी को चुना।


NDA उम्मीदवार कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?

जन्म: 20 अक्टूबर 1957, तिरुपुर (तमिलनाडु)

16 साल की उम्र में RSS से जुड़े

तमिलनाडु BJP के राज्य अध्यक्ष रह चुके

2020-22 तक भाजपा के केरल प्रभारी रहे

पूर्व सांसद, और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन