कपड़ा व्यवसायी की हत्या से सनसनी, शव घर में मोटरसाइकिल के नीचे मिला ।News4u36

कपड़ा व्यवसायी की हत्या से सनसनी, शव घर में मोटरसाइकिल के नीचे मिला

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

तखतपुर: छत्तीसगढ़ के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलतरा में एक कपड़ा व्यवसायी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। व्यवसायी रशिक लाल गुप्ता का शव उनके घर में मोटरसाइकिल के नीचे दबा मिला। उनके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

चुनाव से जुड़ा हो सकता है मामला?

सूत्रों के अनुसार, रशिक लाल गुप्ता की पत्नी ने पंचायत चुनाव में वार्ड पंच के लिए चुनाव लड़ा था। इस वारदात को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

शराब की लत या साजिश?

बताया जा रहा है कि रशिक लाल गुप्ता शराब पीने के आदी थे।
पुलिस इस मामले में उनके सामाजिक और पारिवारिक संबंधों की भी जांच कर रही है।
कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

इस मामले में एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन