छत्तीसगढ़ में स्कूल खुले, पर किताबें गायब! शासन से की गई ऑनलाइन अपलोड की अपील ।News4u36

छत्तीसगढ़ में स्कूल खुले, पर किताबें गायब! शासन से की गई ऑनलाइन अपलोड की अपील

Mkyadu
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर अपील की है कि निशुल्क पाठ्यपुस्तकों की PDF कॉपी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

एसोसिएशन का कहना है कि अशासकीय (निजी) स्कूलों में अब तक सरकारी किताबें नहीं पहुंची हैं। स्कूल खुले एक सप्ताह से ज्यादा हो चुका है, लेकिन राज्य पाठ्य पुस्तक निगम की ओर से अभी तक किसी स्कूल को किताबें नहीं मिली हैं, न ही वे डिपो तक पहुंची हैं।

ऐसे में अंदेशा है कि 15 जुलाई तक किताबें नहीं मिल पाएंगी, जिससे छात्रों की पढ़ाई एक महीने तक रुक सकती है।

पत्र में बताया गया कि पढ़ाई की शुरुआत में ही अगर सामग्री नहीं होगी, तो स्कूलों के लिए शिक्षण शुरू करना मुश्किल है। कई निजी स्कूल विकल्प के तौर पर निजी प्रकाशकों की किताबें अपनाने लगे हैं।

इसलिए जब तक किताबें नहीं मिलतीं, तब तक पाठ्यक्रम की PDF फॉर्म में किताबें शासन की वेबसाइट या पोर्टल पर अपलोड की जाएं, जिससे पढ़ाई जारी रह सके।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन