रांची में JPSC छात्रों का हंगामा, विधानसभा की सुरक्षा घेराबंदी तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के बीच सोमवार को JPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन अचानक तेज हो गया। अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में जुटे छात्रों ने विधानसभा की ओर कूच किया और पुलिस की ओर से लगाए गए सुरक्षा बैरियरों को पार कर दिया।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए विधानसभा के आसपास कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई थी। छात्रों ने एक के बाद एक छह बैरिकेड पार कर लिए। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी विधानसभा परिसर तक पहुंच गए और वहीं बैठकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

आंदोलन के बीच डुमरी के निर्दलीय विधायक जयराम महतो भी छात्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मांगों का समर्थन किया और भरोसा दिलाया कि छात्रों की आवाज विधानसभा के भीतर भी उठाई जाएगी। उनके पहुंचने पर छात्रों ने उनका स्वागत किया।

वहीं, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार पर आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं और सरकार को ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो।

मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने छात्रों के समर्थन की बात कही और बीजेपी पर आंदोलन को राजनीतिक रूप देने का आरोप लगाया। दूसरी ओर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने JPSC में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच की मांग करते हुए आंदोलन का समर्थन किया।

विधानसभा सत्र के दौरान छात्रों के इस प्रदर्शन से रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। फिलहाल JPSC की मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन