छत्तीसगढ़: ट्रैक्टर हादसे में मासूम की मौत, सबूत मिटाने चालक ने गड्ढे में दबाया शव ।News4u36

छत्तीसगढ़: ट्रैक्टर हादसे में मासूम की मौत, सबूत मिटाने चालक ने गड्ढे में दबाया शव

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम बिजेपार में एक मासूम बच्चे की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई, लेकिन हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने कानून और इंसानियत दोनों को ताक पर रखते हुए शव को खाद के गड्ढे में दबा दिया। यह मामला तब उजागर हुआ जब बच्चे के पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

ट्रैक्टर से गिरकर गई मासूम की जान

पुलिस जांच में सामने आया कि मासूम प्रभात अरकरा ट्रैक्टर में सवार था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा और ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक घबरा गया और घटना की जानकारी देने के बजाय उसे छिपाने की साजिश रच डाली।

शव छिपाने की साजिश, खाद के गड्ढे में दफनाया

घटना को छुपाने के उद्देश्य से आरोपी चालक ने मासूम के शव को पास ही स्थित खाद के गड्ढे में दफना दिया। परिजनों को जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो पिता ने छुरिया थाने में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध सुराग मिले। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी चालक टूट गया और पूरे मामले का खुलासा हो गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खाद के गड्ढे से मासूम का शव बरामद कर लिया।

आरोपी से पूछताछ जारी, गंभीर धाराओं में हो सकती है कार्रवाई

फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आरोपी ट्रैक्टर चालक से गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन