दुर्ग। भिलाई नगर निगम के वार्ड नंबर 36 टाटा लाइन इलाके में पीलिया के दो मरीज मिले हैं।
मलेरिया विभाग ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि की है। हालांकि एक व्यक्ति की मौत को लेकर पीलिया से मौत की अफवाह फैली थी, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने गलत बताया है।
जल आपूर्ति में गड़बड़ी से पीलिया फैलने की आशंका
मलेरिया अधिकारी सीपी बंजारे ने बताया कि क्षेत्र में बीएसपी और नगर निगम की जल आपूर्ति लाइनों में सीवरेज के मिक्स होने से पानी दूषित हो सकता है, जिससे पीलिया फैलने की संभावना है।
इस मामले में पीएचई विभाग को पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
पीलिया से मौत की खबर झूठी निकली
जिस व्यक्ति की मौत को लेकर पीलिया को वजह बताया जा रहा था, वह पहले से ही गंभीर बीमारी से पीड़ित था।
स्वास्थ्य विभाग ने साफ कहा है कि उसकी मौत पीलिया से नहीं हुई है।
