रायपुर: लुटेरी दुल्‍हन ने कुंवारों को छकाया, पहले शादी फिर…

रायपुर। राजधानी रायपुर में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मुजगहन थाना पुलिस ने पूजा देवांगन उर्फ गितांजली और उसकी मां गायत्री देवांगन के खिलाफ ठगी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है।

चार शादी, बिना तलाक, ठगी और ब्लैकमेलिंग

आरोप है कि पूजा ने बिना तलाक लिए चार लोगों से शादी की, उनके गहने चुराए और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूले। बोरियाकला निवासी डाकेश्वर देवांगन ने इस मामले में कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी।

पति को हुआ शक, तो सामने आया सच

डाकेश्वर की शादी पूजा से हुई थी, लेकिन वह ज्यादा समय मायके में ही रहती थी। शक होने पर उसने पूजा के बारे में जानकारी जुटाई और पुरुषोत्तम देवांगन से मुलाकात हुई। पुरुषोत्तम ने बताया कि उसने भी 2016 में पूजा से शादी की थी और मैरिज सर्टिफिकेट दिखाया।

बैंक लॉकर से गहने उड़ाए, पैसों की मांग

डाकेश्वर ने शादी के बाद परिवार के गहने बैंक लॉकर में रख दिए थे। पूजा ने मौका देखकर गहने निकालकर अपनी मां को दे दिए और बाद में पैसों की मांग करने लगी। पैसे न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी।

पहले भी कर चुकी थी ठगी

डाकेश्वर को पता चला कि पूजा ने इसी तरह चार से पांच लोगों से शादी की थी और किसी को तलाक नहीं दिया था। वह अपनी मां के साथ मिलकर सभी पतियों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठती थी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन