सेरीखेड़ी के पास खौफनाक एक्सीडेंट! रायपुर में 2 युवकों की मौके पर मौत ।News4u36

सेरीखेड़ी के पास खौफनाक एक्सीडेंट! रायपुर में 2 युवकों की मौके पर मौत

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर: देर रात रायपुर–महासमुंद नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है।

यह हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के सरीखेड़ी जलाशय के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, तीन युवक बाइक से सेवा निकेतन रोड होते हुए अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पूरी तरह टूट गई और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे में गोलू यादव और राजू यादव की मौत हो गई। एक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीसरे घायल युवक का इलाज जारी है।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर अल्ट्राटेक रेडी मिक्स प्लांट के गेट के सामने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी वहां मौजूद रहीं और मुआवजे की मांग करती नजर आईं।

पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन और चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन