रायगढ़ के मां शिवा प्लांट में मचा हड़कंप, 5 कर्मचारी झुलसे

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Raigarh Maa Shiva Plant Accident: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक औद्योगिक हादसे ने हड़कंप मचा दिया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित मां शिवा प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में अचानक आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण पांच मजदूर झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 7 बजे प्लांट में रोजाना की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग की स्थिति बन गई, जिससे वहां मौजूद कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में प्रमोद सोनी, चौखर सिंह, शनि सिंह, चतुर यादव और गुड्डू घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। साथ काम कर रहे कर्मचारियों ने बिना देर किए सभी घायलों को रायगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने प्रमोद सोनी और चौखर सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन