पुरी रथ यात्रा हादसा: गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ में 3 की मौत

पुरी। ओडिशा के पुरी में रविवार सुबह रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। श्री गुंडिचा मंदिर के सामने दर्शन के दौरान भारी भीड़ में भगदड़ मच गई, जिसमें 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। उनकी पहचान बसंती साहू, प्रेमकांत मोहंती और पार्वती दास के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

सुबह करीब 4 बजे भारी संख्या में श्रद्धालु रथ पर विराजमान चतुर्धा विग्रहों (भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा और सुदर्शन) के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

प्रशासन की लापरवाही से हुआ हादसा?

जागरण न्यूज के मुताबिक, भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सौमेंद्र प्रियदर्शी और पिनाक मिश्रा के पास थी, लेकिन रात 1 बजे के बाद वे विश्राम के लिए चले गए। श्रद्धालुओं का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर तैनात थी, लेकिन मंदिर के सामने उमड़ी भीड़ को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया।

पहले से अनुमान था भीड़ का

प्रशासन को पहले से यह अंदाजा था कि बहुत से भक्त मुख्य दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन नहीं कर पाए थे। ऐसे में गुंडिचा मंदिर के सामने तीनों रथों पर विराजमान विग्रहों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होंगे। बावजूद इसके, भीड़ नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई, जिससे हादसा हुआ।

रथ यात्रा का दूसरा दिन

शनिवार को रथों को श्रद्धाबली के पास खींचा गया था। रात भर श्रद्धालु गुंडिचा मंदिर के सामने रथों पर विराजमान भगवानों के दर्शन करते रहे। परंपरा के अनुसार, आज दोपहर 4 बजे विग्रहों को गुंडिचा मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन