पेटल गहलोत कौन हैं? भारतीय राजनयिक जिन्होंने UN में पाकिस्तान की कर दी बोलती बंद

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के दावों का जोरदार जवाब दिया। शहबाज ने अपने भाषण में युद्धविराम, आतंकवाद, कश्मीर और शांति जैसे मुद्दों पर कई बयान दिए थे। इसके तुरंत बाद पेटल गहलोत ने तथ्यात्मक और स्पष्ट भाषण देकर पाकिस्तान के झूठे दावों को बेनकाब किया और अपने देश का पक्ष मजबूती से रखा।

पेटल गहलोत की शैक्षिक और पेशेवर पृष्ठभूमि

पेटल गहलोत 2015 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं।

वे 33 साल की हैं और उनका जन्म दिल्ली में हुआ।

उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पूरी की और परास्नातक की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से हासिल की।


पेशेवर अनुभव

पेटल गहलोत ने IFS में शामिल होने के बाद विदेश मंत्रालय में सहायक सचिव के रूप में कार्य किया।

उन्होंने पेरिस स्थित भारतीय दूतावास में तृतीय और द्वितीय सचिव के पद पर काम किया।

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में भी उन्होंने भारत के वाणिज्यिक और कांसुलर मामलों को संभाला।

UN में अपनी भूमिका से पहले पेटल विदेश मंत्रालय के यूरोपीय पश्चिम डिवीजन में भी कार्यरत रही हैं।


पेटल गहलोत और संगीत का शौक

राजनयिक होने के साथ ही पेटल को संगीत में गहरी रुचि है।

उन्हें गिटार बजाना और गाना गाना बेहद पसंद है।

व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच वह अपने भावनाओं को संगीत के जरिए व्यक्त करती हैं।

उनके गाए हुए इतालवी गीत ‘बेला चाओ’ और अमेरिकन सिंगर एलपी का ‘Lost On You’ सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुए।


UNGA में पाकिस्तान को कैसे किया बेनकाब?

पेटल ने कहा कि यदि शहबाज शरीफ सच में शांति चाहते हैं तो उन्हें तुरंत आतंकी शिविर बंद करना चाहिए और आतंकवादियों को भारत को सौंप देना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा:

“पाकिस्तानी प्रधानमंत्री भारत के साथ शांति की बात कर रहे हैं। अगर वे सच्चे हैं, तो रास्ता साफ है।”


पेटल ने यह भी कहा कि पाकिस्तान चाहे जितना ड्रामा करे या झूठ बोले, उनके आतंकवाद पर आधारित कारनामों को छिपाया नहीं जा सकता।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन