June 23, 2026
रिश्वतखोर पटवारी पर बड़ा एक्शन, 45 हजार लेते VIDEO हुआ वायरल
Advertisement Banner

दुर्ग जिले के भिलाई-3 में रिश्वत लेने के आरोप में एक पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। जमीन बंटवारे के काम के बदले 45 हजार रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

मामला सामने आने के बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिलाई-3 ने पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, जमीन बंटवारे के काम के लिए प्रार्थी अमन कुमार टंडन और भूमिस्वामी उत्तम टंडन से पैसों का लेनदेन हुआ था। वायरल वीडियो की जांच अहिवारा तहसीलदार ने की, जिसमें 45 हजार रुपये लेने की पुष्टि हुई।

जांच के दौरान पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर ने पैसे लेने की बात स्वीकार की। हालांकि, उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि रकम प्रार्थी की माता से ली गई थी और बाद में लौटाने वाले थे।

प्रशासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन मानते हुए गंभीर कदाचार माना है। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया गया।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय अहिवारा तय किया गया है और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन