Noida IT Engineer Suicide: कुत्ते को लेकर..गर्लफ्रेंड से हुआ विवाद, IT इंजीनियर ने होटल में की आत्महत्या

Noida IT Engineer Suicide:नोएडा (उत्तर प्रदेश) – सेक्टर-27 स्थित वेमसन होटल में 38 वर्षीय आईटी इंजीनियर उमेश ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ठहरने के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि आत्महत्या से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

खाने के बाद हुआ झगड़ा, उठाया खौफनाक कदम

सूत्रों के मुताबिक, उमेश और उसकी गर्लफ्रेंड ने रात को साथ में खाना खाया था। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके चलते उमेश ने होटल रूम में फांसी लगाकर जान दे दी।

शादीशुदा था मृतक, पत्नी से चल रहा था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि उमेश पहले से शादीशुदा था और उसकी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों का तलाक कोर्ट में विचाराधीन है।

कुत्ते को लेकर हुआ था विवाद

परिजनों का कहना है कि उमेश और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच कुत्ते को लेकर विवाद हुआ था। उमेश का कहना था कि कुत्ता दोनों ने मिलकर खरीदा है, जबकि प्रेमिका का दावा है कि कुत्ता उसने अपने पैसों से खरीदा था। इसी बात पर झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात आत्महत्या तक पहुंच गई।

पुलिस कर रही जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

फिलहाल, नोएडा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन