होली के दिन घर में मचा हड़कंप, महिला ने गुस्से में पोते को झुलसा दिया ।News4u36

होली के दिन घर में मचा हड़कंप, महिला ने गुस्से में पोते को झुलसा दिया

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

महाराष्ट्र के नागपुर में होली के दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रंग डालने से नाराज एक 60 वर्षीय महिला ने अपने ही 4 साल के पोते पर गर्म पानी डाल दिया।

यह घटना नागपुर के कोराडी इलाके में हुई। बच्चा ओम हरीश वांगे इस हादसे में बुरी तरह झुलस गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला की पहचान सिंधु ठाकरे के रूप में हुई है। महिला की उम्र ज्यादा होने के कारण फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है, लेकिन उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

18 से 20 प्रतिशत तक जला बच्चा

पुलिस के अनुसार, घायल बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा लगभग 18 से 20 प्रतिशत तक जल गया है और उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि ओम अपनी पढ़ाई के लिए कोराडी में मामा और नानी के साथ रहता है, जबकि उसके माता-पिता खपरखेड़ा के चंकापुर में काम करते हैं।

पुलिस अधिकारी संदीप पाखले ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला अचानक गुस्से में की गई हरकत का लग रहा है, जिसे लापरवाही माना जा रहा है।

महिला पर लग सकता है भारी जुर्माना

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुस्तैक पठान ने मौके का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह मामूली नहीं बल्कि गंभीर मामला है और वे अधिकतम जुर्माने की मांग करेंगे, ताकि कोई भी त्योहार के नाम पर हिंसा न करे।

कोराडी पुलिस ने महिला के खिलाफ जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। इस अपराध में 7 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन