ब्रिटेन में गूंजा ‘मोदी-मोदी’: बीहू नृत्य, ढोल और तिरंगों से PM मोदी का भव्य स्वागत

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

PM Modi UK Visit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर ब्रिटेन (UK) पहुंच चुके हैं, जहां भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। बीहू नृत्य, पारंपरिक ढोल-नगाड़े और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से लंदन की सड़कों पर उत्सव जैसा माहौल बन गया। हर हाथ में तिरंगा और हर चेहरा उत्साह से भरा नजर आया।

भारतीय रंग में रंगा ब्रिटेन

लंदन एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक भारतीय संस्कृति की झलक दिखी। लोग पारंपरिक कपड़ों में, हाथों में तिरंगा लेकर PM मोदी का स्वागत कर रहे थे। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोगों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया।

PM मोदी ने कहा – भावुक कर देने वाला स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर लिखा –

“ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत हूं। भारत की प्रगति के प्रति उनका जुनून उत्साहवर्धक है।”

आर्थिक साझेदारी होगी और मजबूत

PM मोदी ने आगे लिखा कि इस यात्रा का मकसद भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक साझेदारी को और गहरा करना है। इससे रोज़गार, विकास और वैश्विक सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

कीर स्टार्मर से होगी अहम बैठक

24 जुलाई को पीएम मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से द्विपक्षीय बैठक होगी। चर्चा के प्रमुख बिंदु:

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA)

डिफेंस सहयोग

टेक्नोलॉजी और क्लाइमेट चेंज

पीएम मोदी की ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स से भी शिष्टाचार भेंट होगी।

इसके बाद पीएम मोदी जाएंगे मालदीव

प्रधानमंत्री मोदी 23-24 जुलाई को ब्रिटेन और 25-26 जुलाई को मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह दौरा भारत की विदेश नीति और रणनीतिक साझेदारियों को मजबूती देगा।

चौथी बार ब्रिटेन यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी

यह पीएम मोदी की चौथी यात्रा है ब्रिटेन की। यह दौरा कीर स्टार्मर के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली आधिकारिक मुलाकात है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-यूके के बीच लंबे समय से लंबित FTA को इस दौरान अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य