कोरबा : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मितानिन के साथ दुर्व्यवहार ।News4u36

कोरबा : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मितानिन के साथ दुर्व्यवहार

Mkyadu
2 Min Read

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक मितानिन के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। प्रसूता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई मितानिन से वहां तैनात महिला गार्ड ने अमर्यादित व्यवहार किया और धक्का दिया। घटना के बाद मितानिन संगठन ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की। चर्चा के बाद प्रबंधन ने सुधार का आश्वासन दिया, तब मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक-4 राताखार की रहने वाली मितानिन गायत्री पटेल सोमवार देर रात एक प्रसूता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची थीं। वार्ड में प्रवेश के दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। मितानिन ने जब अपना परिचय दिया तो भी गार्ड ने दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धक्का दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही मितानिन संगठन की अध्यक्ष कविता राठौर के नेतृत्व में मंगलवार को दर्जनों मितानिन अस्पताल पहुंचीं और प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अस्पताल के असिस्टेंट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविकांत जाटवर ने प्रतिनिधियों से चर्चा कर मामले की जांच का आश्वासन दिया।

अध्यक्ष कविता राठौर ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, पहले भी कई बार मितानिनों के साथ ऐसा व्यवहार किया गया है। मितानिन सेवाभाव से गर्भवती महिलाओं की देखभाल करती हैं और उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाती हैं, लेकिन कई बार अस्पताल कर्मियों द्वारा उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन