June 22, 2026
रायगढ़: बेटे की मौत का गम नहीं सह पाया पिता, दुर्गा मंदिर में काट ली जीभ
Advertisement Banner

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा स्थित दुर्गा मंदिर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटे की मौत के सदमे में एक पिता ने मंदिर परिसर के बाहर अपनी जीभ काट ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एफसीआई गोदाम के पास रहने वाले सनत कुमार खांडे के 8 वर्षीय बेटे रितेश कुमार खांडे की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। बेटे की मौत से पिता पूरी तरह टूट गया था और गहरे मानसिक तनाव में था।

बताया जा रहा है कि आज देर रात करीब 3 बजे वह घरघोड़ा के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पहुंचा। वहीं मंदिर परिसर के बाहर उसने कथित तौर पर अपनी जीभ काट ली। ज्यादा खून बहने के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

मंदिर में मौजूद लोगों और श्रद्धालुओं ने तुरंत उसे संभाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। बेटे को खोने का दुख एक पिता को किस कदर तोड़ सकता है, यह घटना उसी पीड़ा की भयावह तस्वीर बनकर सामने आई है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन