June 26, 2026
महासमुंद: शराब बिक्री का विरोध करना बुजुर्ग को पड़ा भारी, मार-मार कर हत्या
Advertisement Banner

बसना, महासमुंद – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बसना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मधुबन (भंवरचुआ) गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महेश यादव की कुछ लोगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार, यह हत्या गांव में अवैध शराब बेचने वाले एक परिवार ने की है। बताया जा रहा है कि मृतक महेश यादव का बेटा शराब का आदी हो गया था और घर का राशन, चावल और बर्तन तक बेचकर शराब के लिए पैसे जुटा रहा था। इससे परेशान होकर महेश यादव ने शराब बेचने वाले परिवार से शराब बेचना बंद करने की गुजारिश की थी।

लेकिन यह बात शराब माफियाओं को इतनी बुरी लगी कि उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर महेश यादव की हत्या कर दी। चश्मदीद ग्रामीणों का कहना है कि हमले में उस परिवार के कई सदस्य शामिल थे, जिन्होंने मिलकर बुजुर्ग को इतना मारा कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर भंवरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य सबूतों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन