महाराष्ट्र: महिला ने गलत कमरे का खटखटाया दरवाजा, हुई गैंगरेप की शिकार ।News4u36

महाराष्ट्र: महिला ने गलत कमरे का खटखटाया दरवाजा, हुई गैंगरेप की शिकार

Mkyadu
2 Min Read

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 30 वर्षीय महिला के साथ होटल के कमरे में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला अपनी सहेली से मिलने होटल पहुंची थी, लेकिन एक छोटी सी गलती उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई।

गलती से बदला कमरे का नंबर, बन गई हैवानियत की शिकार

पीड़िता निजी अस्पताल में काम करती है और पैसों की जरूरत के चलते अपनी सहेली से मिलने रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल पहुंची थी। सहेली होटल के कमरा नंबर 105 में ठहरी थी। महिला ने पहले उसी कमरे में भोजन किया और बाद में फोन पर बात करने बाहर निकल गई।

फोन कॉल खत्म होने के बाद महिला को कमरे का नंबर याद नहीं रहा और वह गलती से कमरा नंबर 205 का दरवाजा खटखटाने लगी।

शराब पी रहे थे आरोपी, जबरन खींचकर किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार, कमरा नंबर 205 में तीन युवक शराब पी रहे थे। दरवाजा खुलते ही उन्होंने महिला से बातचीत शुरू की और फिर उसे जबरन अंदर खींच लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिलाई, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और बारी-बारी से गैंगरेप किया।

तड़के किसी तरह बचाकर भागी महिला

घटना के बाद महिला रात करीब 3 से 4 बजे के बीच किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रही। इसके बाद उसने वेदांतनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

CCTV से पहचान, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने होटल और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं—

घनश्याम भाऊलाल राठौड़

ऋषिकेश तुलसीराम चव्हाण

किरण लक्ष्मण राठौड़


फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन