अंबिकापुर: रक्षाबंधन से पहले रिश्तों का कत्ल, भाई ने बहन की कर दी हत्या

अंबिकापुर।रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार से ठीक पहले भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 5 अगस्त की रात एक युवक ने अपनी ही बहन की टांगी से वार कर हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि बहन ने उसे रातभर मोबाइल चलाने से मना किया था।

घटना कुन्नी पुलिस चौकी के ग्राम लिपिंगी की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका मुनेश्वरी मझवार अपने दोनों बच्चों के साथ खाना खाकर जमीन पर सोई थी। उसी कमरे में उसका भाई जयप्रकाश मझवार, जो खाट पर लेटा था, रात करीब 12:30 बजे मोबाइल चला रहा था।

जब मुनेश्वरी ने उसे मोबाइल चलाने से रोका और मोबाइल छीन लिया, तो दोनों में बहस हो गई। थोड़ी देर बाद मुनेश्वरी सो गई, लेकिन जयप्रकाश का गुस्सा शांत नहीं हुआ। करीब 1 बजे उसने टांगी उठाकर अपनी बहन के गले और चेहरे पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

6 अगस्त को मुनेश्वरी के परिजन स्मिथ मझवार ने कुन्नी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जयप्रकाश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन