आतंकियों ने धर्म पूछकर छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों को मारी गोली, दोनों की दर्दनाक मौत

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Kulgam Terror Attack on Chhattisgarh Workers: छत्तीसगढ़/कुलगाम: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की जान चली गई। मृतकों की पहचान दीपक कुमार रात्रे और भूपेंद्र कुमार भैना के रूप में हुई है। इस घटना के बाद उनके परिवारों में शोक की लहर है, जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अज्ञात आतंकियों ने दोनों मजदूरों को निशाना बनाया। हमले में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया। इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने पहले दोनों की धार्मिक पहचान पूछी और उसके बाद गोली चला दी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा लेने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

घटना के बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

इस घटना पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने गहरा दुख जताया। उन्होंने राज्य के एडीजी इंटेलिजेंस से फोन पर जानकारी ली और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन