कोरबा: रंगे हाथ पकड़ाए केबल चोर, ग्रामीणों ने सिखाया सबक

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Korba Mobile Tower Cable Theft: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल टावर की केबल चोरी का मामला सामने आया है। सीतामणी स्थित राम मंदिर परिसर में लगे मोबाइल टावर की केबल काट रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने दोनों को रस्सी से बांधा और पुलिस को सूचना दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पिछले तीन महीनों में जिले के करीब 33 मोबाइल टावरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी बीच दोनों युवक कथित तौर पर टावर की केबल काट रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई करने के बाद डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

स्थानीय लोगों ने पकड़े गए युवकों की पहचान एकलाख खान और लक्की के रूप में की है। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों नशे की हालत में थे। उनके पास से गांजा, चिलम और नशीले इंजेक्शन की शीशियां मिलने का भी दावा किया गया है। हालांकि, बरामदगी और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन