कोरबा: सगाई से ठीक एक दिन पहले युवती ने लगाई फांसी, परिवार सदमे में ।News4u36

कोरबा: सगाई से ठीक एक दिन पहले युवती ने लगाई फांसी, परिवार सदमे में

Mkyadu
2 Min Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करमंदी गांव में एक 24 साल की युवती ने सगाई से एक दिन पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी सगाई 28 अप्रैल को और शादी 9 मई को तय थी।
युवती का नाम कविता था। उसके पिता सालिक राम खेती-किसानी करते हैं। परिवार में तीन बेटियां थीं, कविता सबसे छोटी थी और बीएससी की पढ़ाई के साथ घर का काम भी करती थी।

रविवार दोपहर, जब घर में सगाई की तैयारियां चल रही थीं, कविता रोज की तरह काम करने के बाद बाथरूम गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उसकी मां को चिंता हुई। मां ने बाथरूम की खिड़की से झांका तो देखा कि कविता ने चुन्नी से फांसी लगा ली थी। यह देखकर मां चीख पड़ी।
परिजन दौड़े और कविता को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान लिए हैं। अब तक न कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही आत्महत्या की वजह सामने आई है। परिवार ने भी किसी झगड़े या तनाव की जानकारी नहीं दी है। पुलिस जांच कर रही है।
कविता की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। लोग शोक व्यक्त करने उसके घर पहुंच रहे हैं।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन