कवर्धा में दिनदहाड़े हंगामा! व्यापारी को जबरन फार्महाउस ले जाकर की मारपीट

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

कवर्धा: शहर के पुराने बस स्टैंड इलाके में दिनदहाड़े एक व्यापारी के साथ मारपीट और कथित अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग दुकान में घुसे, व्यापारी चंद्रशेखर चंद्रवंशी से मारपीट की और उन्हें जबरन कार में बैठाकर ग्राम सैगोना स्थित एक फार्महाउस ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस हरकत में आई और सैगोना के फार्महाउस पहुंचकर व्यापारी को आरोपियों के कब्जे से सुरक्षित छुड़ा लिया। इसके बाद पीड़ित को थाने लाकर शिकायत दर्ज की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला पैसों के लेन-देन के विवाद से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि विष्णु चंद्रवंशी और शशिकांत चंद्रवंशी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर विष्णु अपने साथियों के साथ दुकान पहुंचा, जहां शशिकांत के बड़े भाई चंद्रशेखर चंद्रवंशी के साथ मारपीट की गई और उन्हें कथित तौर पर फार्महाउस ले जाया गया।

पुलिस ने इस मामले में विष्णु चंद्रवंशी समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन