June 26, 2026
कांकेर: पत्नी को मिट्टी तेल से जलाने वाले पति को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Advertisement Banner

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के ग्राम चिनौरी में तीन साल पहले हुए दिल दहला देने वाले पत्नी की हत्या के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

जिला सत्र न्यायालय कांकेर ने आरोपी कृष्णा सिन्हा को पत्नी सरस्वती को जिंदा जलाने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह वारदात 25 दिसंबर 2021 को हुई थी, जब आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी थी।

गंभीर रूप से झुलसी सरस्वती ने 5 जनवरी 2022 को रायपुर के कालड़ा अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मरने से पहले दिए गए डाइंग डिक्लेरेशन में सरस्वती ने पूरा घटनाक्रम बताया था।

सरस्वती ने बताया कि उसका कृष्णा से 2016 में प्रेम विवाह हुआ था, और उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना वाले दिन कृष्णा अपने पिता को टंगिया से मारने की धमकी दे रहा था, जिसे रोकने गई सरस्वती को उसने मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले कर दिया।

मौके पर मौजूद परिवार वालों ने आग बुझाने की कोशिश की और उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

चारामा पुलिस ने IPC की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। 23 गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने कृष्णा को हत्या का दोषी माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन