जशपुर में छात्रा की खुदकुशी: सेक्शुअल हैरेसमेंट आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार ।News4u36

जशपुर में छात्रा की खुदकुशी: सेक्शुअल हैरेसमेंट आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

जशपुर। जशपुर जिले में 15 वर्षीय छात्रा की खुदकुशी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एक निजी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को सेक्शुअल हैरेसमेंट, छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ BNS की धारा 74, 108, JJ एक्ट की धारा 75 और POCSO एक्ट की धारा 08 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कैसे हुआ मामला सामने?

23 नवंबर 2025 को कक्षा 9वीं की छात्रा ने स्कूल के कक्षा 12वीं के स्टडी रूम में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। घटना के बाद छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस जांच में छात्रा की जेब से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला। इसमें छात्रा ने लिखा कि—

प्रिंसिपल लड़कियों से गलत व्यवहार करता है

गलत टच करता है, कमर पकड़ता है और प्राइवेट पार्ट छूता है

प्रिंसिपल ने उसके साथ भी छेड़खानी की

विरोध करने पर बदनाम करने और स्कूल से निकालने की धमकी देता था


परिजनों ने लिखावट को छात्रा की ही होने की पुष्टि की।

सहपाठियों और स्टाफ ने भी लगाए आरोप

पुलिस पूछताछ में स्कूल स्टाफ और अन्य छात्राओं ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी प्रिंसिपल ने छात्रा के साथ गलत हरकत की थी।
लड़की बेहद दुखी थी और रोते-रोते अपनी सहेलियों को सारी बात बताई थी। उसने यह भी कहा था कि प्रिंसिपल ने किसी को बताने पर स्कूल से निकालने की धमकी दी थी।

पुलिस ने की कार्रवाई

सुसाइड नोट, गवाहों के बयान और फोरेंसिक जांच के आधार पर पुलिस ने प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को गिरफ्तार कर लिया।
पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है।

पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन