छत्तीसगढ़: बेटे के गम में टूटा परिवार, माता-पिता ने एक साथ उठाया आत्मघाती कदम

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। इकलौते बेटे की मौत के सदमे में माता-पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह घर के पास पेड़ पर दोनों के शव एक साथ लटके मिले, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल (47) और कृष्णा पटेल (48) के रूप में हुई है। घटना धरदेई गांव की है, जो शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में आता है।

सड़क हादसे में हुई थी बेटे की मौत

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत के बाद से दोनों गहरे सदमे में थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मानसिक आघात के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

सोमवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव पेड़ पर फंदे से लटके देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन