June 22, 2026
छत्तीसगढ़: गौधाम योजना की शुरुआत: गाय चराने वालों को हर माह ₹10,916
Advertisement Banner

छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गौधाम योजना शुरू करने जा रही है। यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, पशुधन की सुरक्षा और नस्ल सुधार को बढ़ावा देने के साथ-साथ जैविक खेती, चारा विकास और गौ-आधारित उद्योगों के जरिए गांव-गांव में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।

गौधाम योजना का मुख्य उद्देश्य निराश्रित और घुमंतु गौवंश की देखभाल, चरवाहों और गौसेवकों को नियमित आय का स्रोत, तथा गांवों में आर्थिक स्थिरता और आत्मनिर्भरता लाना है। इस योजना को वित्त एवं पशुधन विकास विभाग से मंजूरी मिल चुकी है।

गौधाम योजना के मुख्य उद्देश्य

गौवंशीय पशुओं का वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण और संवर्धन

गौ-उत्पादों और चारा विकास को बढ़ावा देना

गौधाम को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करना

ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना

फसलों के नुकसान और पशु/जनहानि से बचाव सुनिश्चित करना


अवैध तस्करी और घुमंतु पशुओं की सुरक्षा

यह योजना विशेष रूप से उन पशुओं के लिए है जो अवैध तस्करी या परिवहन में पकड़े जाते हैं, साथ ही घुमंतु पशुओं के लिए भी।

अंतरराज्यीय सीमाओं पर पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए गौधाम बनाए जाएंगे।

हर गौधाम में अधिकतम 200 गौवंशीय पशु रखने की क्षमता होगी।


चरवाहों और गौसेवकों के लिए मानदेय

चरवाहा – ₹10,916 प्रतिमाह

गौसेवक – ₹13,126 प्रतिमाह

मवेशियों के चारे के लिए प्रतिदिन निर्धारित राशि

उत्कृष्ट गौधाम को पहले वर्ष ₹10, दूसरे वर्ष ₹20, तीसरे वर्ष ₹30 और चौथे वर्ष ₹35 प्रतिदिन प्रति पशु की दर से अतिरिक्त राशि दी जाएगी।


मुख्यमंत्री साय का बयान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा –

“गौधाम योजना से प्रदेश में पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और बड़ी संख्या में चरवाहों एवं गौसेवकों को स्थायी आय का साधन मिलेगा। पशुओं की नस्ल सुधार कर उन्हें अधिक दूध देने और खेती-किसानी में उपयोगी बनाया जाएगा। साथ ही जैविक खेती और चारा विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।”

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन