June 27, 2026
गरियाबंद में इनोवा कार से 30 लाख का गांजा जब्त, युवती समेत दो युवक गिरफ्तार

गरियाबंद में इनोवा कार से 30 लाख का गांजा जब्त, युवती समेत दो युवक गिरफ्तार

Advertisement Banner

गरियाबंद। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 क्विंटल 90 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी का मामला सामने आया है।

यह गांजा उड़ीसा से गरियाबंद होते हुए मध्यप्रदेश के जबलपुर ले जाया जा रहा था। इस तस्करी में दो युवक और एक युवती शामिल थे। पुलिस ने इन्हें इनोवा समेत दो कारों के साथ गिरफ्तार किया है।

सूचना पर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा किया और मालगांव इलाके में इनोवा कार को सीपीआर वाहन से टक्कर मारकर रोका। इसी दौरान कार में बैठे तीनों तस्करों को पकड़ लिया गया। आरोपियों ने बताया कि जबलपुर में गांजे की ऊंची कीमत मिलने के कारण वे उड़ीसा से गांजा खरीदकर ले जा रहे थे।

एसडीओपी निशा सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बताया कि जिले में नशा मुक्ति अभियान चल रहा है। फरार तस्करों की तलाश भी जारी है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई होती रहेगी।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन