June 21, 2026
रायपुर में सनसनी: पूर्व विधायक के बेटे ने लगाई फांसी, घर में मचा हड़कंप
Advertisement Banner

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा स्थित आदर्श नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू (45) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में रस्सी से लटका हुआ मिला।

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात परिजनों को शक हुआ, क्योंकि जय साहू काफी देर से कमरे में बंद थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर उनका शव फंदे पर लटका मिला।

तनाव में रहते थे जय साहू


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जय साहू पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों के चलते मानसिक तनाव में थे। परिजनों ने भी बताया कि वे अक्सर परेशान रहते थे।

पत्नी से विवाद की बात आई सामने


पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले उनका अपनी पत्नी किरण से विवाद भी हुआ था। हालांकि घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। पुलिस को शक है कि इसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

जांच में जुटी पुलिस


पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों व करीबियों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

राजनीतिक परिवार से संबंध


जय साहू के पिता धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल से विधायक रह चुके हैं और अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं। इलाके में उनका अच्छा खासा प्रभाव रहा है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन