ENG vs IND: बुमराह खेलेंगे या नहीं? सहायक कोच ने बताई सच्चाई ।News4u36

ENG vs IND: बुमराह खेलेंगे या नहीं? सहायक कोच ने बताई सच्चाई

Mkyadu
2 Min Read

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को राहत की खबर मिली है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे, यह जानकारी टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने दी है।

बुमराह खेल सकते हैं दूसरा टेस्ट

डोशेट ने बताया कि बुमराह पूरी तरह फिट हैं और उनके खेलने में कोई बाधा नहीं है। हालांकि, 2 जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में उनकी अंतिम प्लेयिंग XI में जगह को लेकर फैसला मैच से पहले लिया जाएगा।

क्या बोले सहायक कोच डोशेट?

डोशेट ने इंडिया टुडे से कहा,

“वह (बुमराह) मैच के लिए निश्चित रूप से उपलब्ध हैं। हमें पहले से पता था कि वह 5 में से सिर्फ 3 टेस्ट खेलेंगे। पहले टेस्ट के बाद उनके पास रिकवरी के लिए 8 दिन हैं। अब यह इस बात पर निर्भर करता है कि अगले 4 टेस्ट में हम उन्हें कैसे मैनेज करते हैं।”


अंतिम समय में होगा निर्णय

कोच डोशेट ने आगे कहा,

“बुमराह का खेलना इस बात पर निर्भर करता है कि हम दूसरे गेंदबाजों का वर्कलोड कैसे मैनेज करते हैं। वह पूरी तरह फिट हैं और कोई चोट की परेशानी नहीं है। अगर हमें लगेगा कि उन्हें खिलाना जरूरी है, तो आखिरी समय में फैसला लिया जाएगा।”


नेट प्रैक्टिस में दिखे फुल एक्शन में

बुमराह को अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी करते हुए देखा गया है। उनके बॉलिंग एक्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह दूसरा टेस्ट खेल सकते हैं।
पहले टेस्ट में उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में 5 विकेट लिए थे।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन