अंबिकापुर: खाने में अंडा नहीं मिला, गुस्से में टावर पर चढ़ा युवक… VIDEO देख रह जाएंगे दंग

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव में रविवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली। एक युवक खाने में अंडा नहीं मिलने से इतना नाराज हो गया कि सीधे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ बैठा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी देर तक टावर के ऊपर बैठा रहा। किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर युवक को नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह आसानी से मानने को तैयार नहीं था।

काफी देर की बातचीत और समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। राहत की बात रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

परिजनों का कहना है कि युवक का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसे सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया है। इस अनोखी घटना की पूरे इलाके में चर्चा बनी हुई है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन