दुर्ग: बेटे-बहू के झगड़े में बुजुर्ग की हत्या, ईंट मारकर बेटे ने ली जान ।News4u36

दुर्ग: बेटे-बहू के झगड़े में बुजुर्ग की हत्या, ईंट मारकर बेटे ने ली जान

Mkyadu
2 Min Read

धमधा, दुर्ग (छत्तीसगढ़): दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में बेटे-बहू के आपसी विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। गुस्से में आकर बेटे ने अपने ही पिता पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

क्या हुआ?

घटना ग्राम राहटादाह की है। 24 मई की रात लगभग 10 बजे धरमपाल मारकंडे (उम्र करीब 60 वर्ष) अपने घर में खाना खाकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा शंकरदार मारकंडे अपनी पत्नी लीला से झगड़ा कर रहा था। जब यह झगड़ा बढ़ गया, तो पिता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।

बेटे ने गुस्से में की वारदात

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, जब पिता ने बेटे को झगड़ा करने से रोका, तो शंकर और भड़क गया। उसने गुस्से में पास रखी ईंट उठाकर अपने पिता के सिर पर मार दी। सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आने से धरमपाल को तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई

मृतक के भतीजे मुसाफिर दास मारकंडे ने धमधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी बेटे शंकरदार मारकंडे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन