July 1, 2026
धमतरी में प्रेम प्रसंग बना खून-खराबे की वजह, एसिड अटैक में 5 घायल
Advertisement Banner

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया और मामला एसिड अटैक तक पहुंच गया। गणेश चौक इलाके में हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। इस हमले में कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक नाबालिग सहित तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पूरा विवाद एक महिला के प्रेम संबंध और मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि रामपुर वार्ड की एक महिला का संबंध गणेश चौक निवासी सूरज के दोस्त से था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से तनाव चल रहा था।

बीती रात विवाद उस समय और बढ़ गया जब महिला का पति अपने साथ लोगों की भीड़ लेकर सूरज के घर पहुंचा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान स्थिति बेकाबू हो गई और घर में रखा तेजाब भीड़ की तरफ फेंक दिया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना में बीच-बचाव करने आए लक्की नामक युवक और एक नाबालिग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को करीब 25 से 30 प्रतिशत तक जलने की चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना में खुद आरोपी सूरज भी घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। अब संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच का विषय बना हुआ है कि प्रतिबंधित एसिड इतनी आसानी से आरोपी तक कैसे पहुंचा। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन