डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके की मुश्किलें बढ़ीं, दुष्कर्म केस में जमानत खारिज : Deputy Collector Dilip Uike ।News4u36

डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके की मुश्किलें बढ़ीं, दुष्कर्म केस में जमानत खारिज : Deputy Collector Dilip Uike

Mkyadu
2 Min Read

Deputy Collector Dilip Uike: डौंडी। डौंडी थाना क्षेत्र के सनसनीखेज दुष्कर्म और आर्थिक शोषण मामले में आरोपी बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को बड़ी राहत नहीं मिल पाई है। जिला अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।

पीड़िता की गवाही और सबूत

मामले में पीड़िता, जो कि सीएएफ की महिला आरक्षक है, ने न्यायालय में खड़े होकर अपने साथ हुए वर्षों के अत्याचार की पूरी कहानी सुनाई।
महिला ने आरोप लगाया कि:

आरोपी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया।

तीन बार जबरन गर्भपात कराया।

आर्थिक शोषण भी किया।


पीड़िता ने बैंक स्टेटमेंट को सबूत के रूप में अदालत में पेश किया, जिसे कोर्ट ने अहम माना।

आरोपी के वकील की दलील

आरोपी पक्ष के वकील ने कहा कि महिला झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेल कर रही है। लेकिन कोर्ट ने इस तर्क को खारिज कर दिया और कहा कि पीड़िता की गवाही और दस्तावेजी साक्ष्य आरोपों की गंभीरता साबित करते हैं।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी उमा ठाकुर के अनुसार, मामले में बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज है। आरोपी दिलीप उइके फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन