छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जा रहा पोला त्योहार ।News4u36

छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जा रहा पोला त्योहार

Mkyadu
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज पोला त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। गांव से लेकर शहर तक पारंपरिक तरीके से यह पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन किसान अपने खेतों में काम नहीं करते और बैलों को स्नान कराकर, सजाकर उनकी पूजा करते हैं।

घर-घर में मिट्टी, लकड़ी और पीतल से बने बैलों की भी पूजा की जाती है। बच्चे इन बैलों से खेलते हैं। साथ ही, घरों में ठेठरी-खुरमी, अईरसा जैसे पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं।

भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वृषभ पूजन दिवस या पोला त्योहार मनाया जाता है। इस साल अमावस्या तिथि 22 अगस्त को दोपहर 11:37 बजे से शुरू होकर 23 अगस्त को सुबह 11:02 बजे तक रहेगी। इसलिए वृषभ पूजन 23 अगस्त को मनाया जाएगा।

शास्त्रों में इस अमावस्या को कुशोत्पाटिनी अमावस्या कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन ब्राह्मण लोग कुश घास उखाड़ते हैं, जिसका उपयोग देव और पितृ कार्यों में किया जाता है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन