भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की जमानत अर्जी खारिज, शराब घोटाले में बढ़ी मुश्किलें : Chaitanya Baghel bail plea ।News4u36

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की जमानत अर्जी खारिज, शराब घोटाले में बढ़ी मुश्किलें : Chaitanya Baghel bail plea

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Chaitanya Baghel bail plea
: रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की अग्रिम जमानत याचिका रायपुर जिला न्यायालय ने खारिज कर दी। इससे पहले उनकी जमानत याचिका बिलासपुर हाईकोर्ट ने भी खारिज की थी।

चैतन्य बघेल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत अर्जी लगाई थी, लेकिन अदालत ने राहत देने से इंकार कर दिया। अब EOW (आर्थिक अपराध शाखा) चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी कर सकती है। अदालत ने पहले ही प्रोडक्शन वारंट जारी कर रखा है।

ईडी की जांच में बड़ा खुलासा

चैतन्य बघेल को शराब घोटाले से 16.70 करोड़ रुपये नगद मिले।

इस रकम का इस्तेमाल उन्होंने रियल एस्टेट कारोबार और प्रोजेक्ट्स में किया।

जांच में त्रिलोक सिंह ढिल्लों के साथ सांठगांठ के सबूत भी सामने आए।

ईडी का दावा है कि घोटाले से प्रदेश को करीब 2,500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।


पहले से गिरफ्तार बड़े चेहरे

इस घोटाले में कई बड़े नाम जेल में हैं, जिनमें पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, अनवर ढेबर, ITS अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी और पूर्व मंत्री कवासी लखमा शामिल हैं।

ईडी ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को उनके जन्मदिन के दिन भिलाई से गिरफ्तार किया था। फिलहाल, ईओडब्ल्यू आगे की कार्रवाई के लिए तैयार है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन