
रायगढ़।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इंटर्न डॉक्टरों की शर्मनाक हरकत सामने आई है। नशे की हालत में दो इंटर्न डॉक्टरों पर एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सुदर्शन पांडे शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी डिग्री कॉलेज के पास उनकी मुलाकात मेडिकल कॉलेज के इंटर्न देवेन्द्र चौरसिया और अनिल मीणा से हुई।
बिना वजह शुरू हुआ विवाद
आरोप है कि दोनों इंटर्न डॉक्टर नशे में थे और उन्होंने अचानक बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया और युवक को बुरी तरह पीटा गया।
चेन और नकदी भी छीनी
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद उसके गले से चांदी की चेन और करीब 4,500 रुपये नकद भी छीन लिए गए।
पुलिस ने दर्ज की FIR
घटना के बाद पीड़ित ने चक्रधर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
