CGPSC Exam Date 2025: 9 फरवरी को होगी परीक्षा, 246 पदों पर भर्ती ।News4u36

CGPSC Exam Date 2025: 9 फरवरी को होगी परीक्षा, 246 पदों पर भर्ती

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

CGPSC Exam Date 2025: रायपुर, छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के तहत छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) की पहली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आगामी 9 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक चली थी, और 2 जनवरी 2025 को त्रुटि सुधार की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में आवेदन

पीएससी सूत्रों के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए अब तक लाखों छात्रों ने आवेदन किया है। इसके दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं—पहला, पीएससी के प्रति छात्रों का बढ़ा हुआ विश्वास और दूसरा, आवेदन शुल्क का न होना।

246 पदों के लिए भर्ती CGPSC Exam Date 2025:

CGPSC ने इस परीक्षा के लिए 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इन पदों में विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी पद शामिल हैं, जिनमें:

डिप्टी कलेक्टर – 7 पद
उपपुलिस अधीक्षक – 21 पद
राज्य वित्त सेवा – 7 पद
जिला आबकारी अधिकारी – 2 पद
सहायक संचालक वित्त – 3 पद
सहायक संचालक पंचायत – 1 पद
सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी – 2 पद
सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग – 7 पद
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत – 3 पद
महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी – 6 पद
छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी – 32 पद
नायब तहसीलदार – 10 पद
राज्य कर निरीक्षक – 37 पद
आबकारी उपनिरीक्षक – 90 पद
उपपंजीयक – 6 पद
सहायक निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी – 5 पद
सहायक जेल अधीक्षक – 7 पद

परीक्षा का आयोजन

CGPSC ने इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी 2025 को दो पाली में किया है। इसके लिए सभी 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जो विभिन्न विभागों में कार्य करेंगे।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन