CG News: राशन दुकान पर मची भगदड़

गरियाबंद, छत्तीसगढ़। राज्य सरकार के चावल उत्सव के तहत जब से तीन महीने का राशन एक साथ बांटा जा रहा है, गरियाबंद जिले की सरकारी राशन दुकानों में अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल बन गया है। जैसे ही दुकान खुलती है, लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाती है, जिससे कई बार धक्का-मुक्की और चोट की नौबत आ रही है।

टेक्निकल दिक्कतें बनी परेशानी की बड़ी वजह
राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि सर्वर डाउन, ओटीपी जनरेट न होना, और फिंगरप्रिंट मशीन की दिक्कतों की वजह से लंबी लाइनें लग रही हैं। रोजाना केवल 20-25 लोगों को ही राशन मिल पा रहा है, जबकि सैकड़ों लोग सुबह से कतार में खड़े रहते हैं।

बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान
लोगों का कहना है कि वे एक हफ्ते से रोज आ रहे हैं, लेकिन अब तक राशन नहीं मिला। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। दुकानदार दरवाजा तक नहीं खोल पा रहे, क्योंकि स्थिति बेकाबू हो चुकी है।

प्रशासन को करनी पड़ी दखल
कई जगहों पर स्थिति संभालने के लिए पुलिस को तैनात करना पड़ा। लोगों की मांग है कि या तो सेल्समैन की संख्या बढ़ाई जाए, या फिर वार्डवार राशन वितरण किया जाए ताकि भीड़ कम हो सके।

जल्दी खुले दुकान, तभी मिलेगी राहत
एक महिला उपभोक्ता ने बताया कि अगर राशन दुकान सुबह जल्दी (10 बजे से पहले) खोल दी जाए, तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन