
रायपुर। 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट आने के बाद अब छात्रों को अपने नंबर सुधारने का मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साफ किया है कि जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्गणना (Rechecking), पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) और उत्तर पुस्तिका की कॉपी देखने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मंडल के मुताबिक, छात्र 14 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 10वीं-12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल 2026 को जारी हुआ था और नियम के अनुसार रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर ही आवेदन करना जरूरी है।
ध्यान रखने वाली बात यह है कि तय तारीख के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए जिन छात्रों को लगता है कि उनके नंबर कम आए हैं, वे समय रहते आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन जरूर कर लें, ताकि बाद में परेशानी न हो।
